स्वयंसेवकों ने गांव में निकाली प्रभातफेरी, स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

न्यूज | धमतरी

शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पीपरछेड़ी में 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया है। पहले दिन सुबह गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। सामाजिक सरोकार से जुड़े नारे और जागरूकता गीत गाकर ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों के लिए प्रेरित किया।

प्रकृति के दुश्मन पाउच, पन्नी, पालीथीन, स्वच्छ ग्राम, सुंदर ग्राम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वास्थ्य ही धन है जैसे नारे लगाकर गांव भ्रमण किया। कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक दामिनी ठाकुर एवं मार्गदर्शक प्राध्यापकों ने बताया इस 7 दिवसीय शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा छात्राओं में नेतृत्व, सेवा और सहयोग की भावना को प्रबल बनाना है।

छात्राएं सफाई अभियान, नशामुक्ति जागरूकता, महिला स्वास्थ्य पर चर्चा सत्र तथा साक्षरता अभियान जैसी गतिविधियां भी कर रही है। ग्रामवासियों ने भी छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। उनके साथ बढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया। शिविर के आगामी दिनों में सांस्कृतिक संध्या व समापन समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

ऐसे शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं, साथ ही शिविर के माध्यम से छात्राओं में समायोजन, कर्त्तव्य बोध की भावना भी विकसित होती है। इस दौरान नृत्य, गीत, पेंटिंग, भाषण व विभिन्न मनोवैज्ञानिक तात्कालिक विषयों पर गतिविधियां आयोजित

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने