सारंगपुरी में 7 दिवसीय विशेष शिविर लगा

धमतरी | राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सारंगपुरी में किया है। 10 नवंबर को शिविर का शुभारंभ हुआ। सुबह 6.30 बजे से स्वयंसेवकों को पढ़ाई एवं स्वस्थ जीवन के लिए विशेष योगाभ्यास का प्रशिक्षण कराया गया। परीक्षा के समय स्वयंसेवकों द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने की कला के लिए विभिन्न प्राणायाम, ध्यान, मेडिटेशन व आसनों का अभ्यास कराया। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित योग शिक्षक उमराव साहू, उतरा सिंग गौतम द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में रामकुमार यादव सरपंच, रामनारायण धीवर पंच, शेष नारायण गजेंद्र उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने