कुरूद | स्कूलों में छमाही परीक्षा का समय नजदीक है, लेकिन छात्रों के लिए अभी तक पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए पढ़ाई करना और परीक्षा देना मुश्किल हो रहा है। इसी मुद्दे को उठाते हुए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की जिला समिति ने शिक्षक ढालूराम साहू के निलंबन को रद्द करने की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। मंगलवार को कुरूद के बीईओ कार्यालय में डीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा। ऑर्गनाइजेशन के धमतरी जिलाध्यक्ष दारेन्द्र कुमार, चिंटू देवांगन, पंकज, चेमन, तेजपाल, लेखराम, भाविका और विनय कुमार ने कहा राज्य सरकार जहां राज्योत्सव जैसे आयोजनों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, पर छात्रों को पुस्तकें तक उपलब्ध नहीं हैं।
Tags
kurud