मगरलोड | यशवंत राव मेघावाले शासकीय कॉलेज के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सहायक प्राध्यापक डॉ. यशोदा साहू के मार्गदर्शन, कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू, वीरेंद्र ओजेश्वर साहू, अनुराधा के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और बिना डर या लालच के मतदान करने प्रेरित किया। अभियान के दौरान लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी की गई।
Tags
magarlod chhatisgarh