मगरलोड | 23 दिसंबर को समिति कार्यालय संगम सदन में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। समिति के संरक्षक कथाकार डॉ. परदेशी राम वर्मा के नाती नीतीश कुमार का जन्मदिन 11 जरूरतमंदों को कंबल बांटकर मनाया। समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र सरल ने स्वागत, भाषण दिया। संरक्षक पुनुराम साहू ने संबोधित किया।
कवि पलटन राम साहू ने गांव के सांस्कृतिक क्षरण पर केंद्रित कविता का पाठ किया। कवियत्री अनिता गौर ने कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम में सम्मिलित डॉ वर्मा की कहानी मरिया पर अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीतीश वर्मा ने अपने 24वें जन्मदिन पर मन्नू साहू, गोपाल साहू भैंसमुड़ी, बिन्दु बाई ढीमर, रोहिणीबाई साहू, भैंसमुड़ी तथा शिवकुंवर, अग्नि बाई, हिरऊ ध्रुव, जोहतरीन बाई एवं रामबाई निर्मलकर मगरलोड को कंबल वितरण किया।
डॉ वर्मा ने कहानी विधा पर चर्चा कर पं. माधवराव सप्रे, डा शंकर शेष, प्रेमचंद और दिग्गज कथाकारों का संदर्भ देकर कहानी पर सारगर्भित और संक्षिप्त उद्बोधन दिया। वीरेंद्र सरल एवं पुनुराम साहू ने नीतीश को नारियल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्याख्याता स्मिता वर्मा, प्रतिभा वर्मा, यमुनोत्री वर्मा, अंतरा, दक्ष के साथ संगम के कवि आत्माराम साहू, चंद्रहास बघेल, भोला राम सिन्हा, भोला राम कुरें, लालेश्वर सिन्हा, उषा निर्मलकर, भोपाल मणि साहू, देवनारायण निषाद, भारत बघेल, घनश्याम बिंझेकर की उपस्थिति रही।
Tags
chhattisgarh