मगरलोड | शासकीय उमावि मेघा में सुशासन दिवस मनाया। विद्यार्थियों के समक्ष सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की अवधारणा बताई गई। उन्हें भावी जीवन में सुशासन के लिए अनुशासन, सत्य, ईमानदारी, तटस्थता, पारदर्शिता, सरल व्यवहार और सेवाभाव के संस्कारों को अपने जीवन और व्यवहार में उतारने प्रेरित किया। प्राचार्य दीप कुमार साहू, पालक समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। छात्र-छात्राओं को आम जीवन में भी सुशासन के फायदे बताए। इस अवसर पर अवध राम साहू, जयंत कुमार साहू, शिक्षक अमित कुमार, नंदकुमार गौतम, प्रीतम लाल, एसके साहू, भावना, विद्या, कीर्तिलता, दीपेश कोसरिया, दिलीप कुमार, टूकेश्वरी, देवनारायण निषाद, युवराज साहू, नंदकुमार बनपेला, वेदराम उपस्थित थे।
Tags
Megha chhattisgarh