मगरलोड | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।
मगरलोड विकासखंड के शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए ब्लॉक में 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों में शासकीय उमावि अमलीडीह, बोरसी, मोहदी, मेघा, करेली छोटी, कुंडेल, भेंड़री, हसदा, बालक स्कूल मगरलोड, पठार, मोहेरा, सिंगपुर, करेली बड़ी और भोथीडीह शामिल हैं। 10वीं की परीक्षा में 1565 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 890 बालिकाएं और 675 बालक शामिल हैं। 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1005 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 632 बालिकाएं और 373 बालक सम्मिलित हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से जबकि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी।
Tags
magarlod chhatisgarh