शिक्षा से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : अजय चंद्राकर

न्यूज मगरलोड

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में वार्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर निरंतर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।

मगरलोड क्षेत्र के सेनानी सुंदर लाल शर्मा के नाम पर आज बिलासपुर में विश्वविद्यालय खुला है। स्वतंत्रता सेनानी यशवंत राव मेघा वाले का इलाके के लिए बहुत ही सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत ही प्रिय है। अभाव में ही आदमी संघर्ष करता है। समस्या का मुकाबला डटकर करना चाहिए। आज युवा पढ़ने में तत्परता से ध्यान दें। आज का युग बहुत ही चुनौती पूर्ण है। युवा अपने माता-पिता के बारे में सोचें। उनकी मेहनत बेकार न जाए। आज का विचार ही आपके कार्य, आपके संस्कार, आपका व्यवहार, आपका भविष्य तय करेगा। मुख्य अतिथि ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राजेश साहू अध्यक्ष जन भागीदारी समिति, वीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत, लीलेश सुरेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, विजय यदु भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, खिलेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, रोहित मोहन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, भवानी यादव पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी, नरेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष, शत्रुघ्न साहू, मुरली सिन्हा सिहत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे। नरेश सिन्हा प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ