मगरलोड | मगरलोड के दूधवारा में दो सगे भाइयों का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हुआ है। राजाराम और आशो नेताम के पुत्र पवन नेताम और नकुल नेताम के इस कामयाबी पर गांव में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले गांव के बाजार चौक में दोनों युवकों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में गांव के सामाजिकजन, पदाधिकारी एवं युवा प्रभाग गोंड समाज द्वारा सम्मान समारोह रखा गया। इस दौरान देशप्रेम और गांव की मिट्टी से जुड़े जज्बे को सलाम करते हुए इन जवानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर गांव से विदा किया गया। समारोह में सरपंच द्रोण गायकवाड़, उप सरपंच दिलीप ध्रुव, जनपद सदस्य बबीता ध्रुव, डोमेश्वर मरकाम, आनंद राम, राधेलाल साहू, रामराज नेताम, श्याम साहू, पुराणिक ध्रुव, भागीरथी ध्रुव, फूलेल ध्रुव, सरजू ध्रुव, गिरवर ध्रुव, हेमसिंह साहू और शेखर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags
magarlod chhatisgarh