छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार इको वाहन नाले में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना देर रात भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, इको वाहन धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी। ग्राम कोसमर्रा के पास एक ब्रेकर पर वाहन अचानक उछल गई, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे नाले में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और उसके सभी टायर ऊपर की ओर आ गए।
हादसे में वाहन में सवार तीनों यात्रियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
Tags
धमतरी