कुरूद | रेलवे स्टेशन कुरूद चरमुड़िया में स्थित निर्मित बाबा गुरु घासीदास के ज्ञान मंदिर में 24 फरवरी को सतनामी समाज और ग्रामवासियों द्वारा गुरु गद्दी की स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न पंथी दलों द्वारा विशेष पंथी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3 बजे से चौका पूजा आरंभ होगी, इसके बाद प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के कुंवर दास रात्रे ने बताया कि गुरु घासीदास ने वर्ष 1853 में अपने द्वितीय पुत्र गुरु बालक दास को संपूर्ण छत्तीसगढ़ का राजा नियुक्त किया था, जिसके सम्मान स्वरूप अंग्रेजों ने उन्हें हाथी और तलवार भेंट की थी। इसी ऐतिहासिक नेतृत्व भावना के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए रेलवे स्टेशन कुरूद चरमुड़िया में 24 फरवरी को गुरु गद्दी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, को निमंत्रण दिया गया है
Tags
kurud chhattisgarh