धमतरी में वन विभाग का बुलडोजर एक्शनः 116 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा, कार्रवाई जारी

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

धमतरी में वन विभाग का बुलडोजर एक्शनः 116 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा, कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम ने 116.596 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र से कब्जा हटाने का अभियान चलाया है, जो अभी भी जारी है।

यह कार्रवाई दुगली क्षेत्र में की जा रही है। दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के वनखण्ड 169 पालगांव, गोंदलानाल और बोदलवंडी के बीच जंगल में बनी 50 से अधिक झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है।

वन विभाग, राजस्व और पुलिस बल की एक संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है। इस बड़े पैमाने पर की जा रही बेदखली कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ