मगरलोड पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक,गांजा तस्करों पर कड़ा प्रहार,दो आरोपी गिरफ्तार,नकदी समेत माल बरामद

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

मगरलोड पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक,गांजा तस्करों पर कड़ा प्रहार,दो आरोपी गिरफ्तार,नकदी समेत माल बरामद




 धमतरी14 अप्रैल 2026:- पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

थाना मगरलोड पुलिस को आसपास के ग्रामीणों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ग्राम मोहेरा में एक व्यक्ति अपने निवास से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। 


प्राप्त शिकायतों के सत्यापन हेतु सूचना संकलन लिए मुखबिर लगाकर कर निगरानी की जा रही थी।


 इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहेरा निवासी लाभाराम कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना मगरलोड पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपीगण अपने घर में खुले स्थान पर अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की गई:


1.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा - कीमती लगभग 83,000/-रूपये 


नगद रकम - 4,930/-रूपये 


01 नग मोबाइल फोन - कीमती लगभग 2,000/-रूपये 


कुल जब्ती राशि: 89,930/-रूपये 


उक्त मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:


(01) लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, उम्र 48 वर्ष, निवासी - ग्राम मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)


(02) सुशीला बाई कुर्रे, पति लाभाराम कुर्रे, उम्र 51 वर्ष, निवासी - ग्राम मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ