भखारा - भठेली में सीएमओ पावरिया का स्वागत हुआ

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

भखारा - भठेली में सीएमओ पावरिया का स्वागत हुआ

नगर पंचायत भखारा-भठेली में नव पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरि पावरिया के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने अपना कार्यभार संभाला, नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि सीएमओ के नेतृत्व में नगर के विकास को नई गति मिलेगी और भखारा-भठेली में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नगर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर, परदेशी कंवर, भूपेंद्र यादव, भानुप्रताप गायकवाड़, छबिलाल निर्मलकर, चांदनी साहू, झम्मन साहू, मेघनाथ साहू, अंजू साहू, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, गौतमी पटेल, संजय साहू, मीना निषाद आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ