भिलाई में शराब दुकान खोलने के विरोध में युवा कांग्रेसः तालाबंदी की कोशिश की, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, कहा- BSP-भाजपा को राजस्व की भूख

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

भिलाई में शराब दुकान खोलने के विरोध में युवा कांग्रेसः तालाबंदी की कोशिश की, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, कहा- BSP-भाजपा को राजस्व की भूख

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में नई शराब दुकान खुलने को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद गहरा गया है। शुक्रवार शाम युवा कांग्रेस ने दुकान में तालाबंदी का प्रयास किया। इस दौरान दुकान के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस, प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर ताला जड़कर विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शराब दुकान बंद कराने पहुंचे थे, उनकी रणनीति दुकान में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराने की थी, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दुकान तक पहुंचने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर ही ताला लगा दिया और BSP प्रबंधन-शासन का पुतला दहन करने का प्रयास किया। 
युवा कांग्रेस नेता के. प्रशांत कुमार ने BSP प्रबंधन और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "राजस्व की भूख में सही-गलत का फर्क मिटाया जा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़भाड़ वाले बाजार में, जहां महिलाएं, बच्चे और परिवार आते हैं, वहां शराब दुकान खोलना असुरक्षा को आमंत्रण देना है। उनका कहना था कि यह फैसला केवल कमाई के लिए लिया गया है, जिससे अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

शराब की व्यापारी कर रहे विरोध का समर्थन

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि बाजार के व्यापारी भी उनके विरोध का समर्थन कर रहे हैं। सेक्टर-6 ए मार्केट 
व्यापारी कर रहे विरोध का समर्थन

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि बाजार के व्यापारी भी उनके विरोध का समर्थन कर रहे हैं। सेक्टर-6 ए मार्केट में कपड़ा दुकानें, मेडिकल स्टोर, किताबों की दुकानें और दैनिक जरूरतों के अन्य प्रतिष्ठान हैं। उनका तर्क है कि ऐसे स्थान पर शराब दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक शांत और पारिवारिक माहौल वाला यह बाजार अब विवादों के केंद्र में आ गया है। लोगों को आशंका है कि यहां शराब दुकान खुलने से माहौल बिगड़ सकता है।

खुर्सीपार के बाद अब सेक्टर- 6

प्रदर्शन के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि कुछ दिन पहले खुर्सीपार स्टेडियम के पास शराब दुकान खोले जाने पर भी सवाल उठे थे। अब सेक्टर-6 ए में दुकान खोलने का फैसला लोगों को हैरान कर रहा है। उनका कहना है कि लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसी दुकानें खोलना चिंताजनक है।

सरकार पर सुनियोजित तरीके से दुकानें खोलने का 
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से आबादी के बीच शराब दुकानें खोल रही है, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो सकता है। संगठन का कहना है कि इससे युवाओं और परिवारों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

फैसला वापस नहीं तो बड़ा आंदोलन

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सेक्टर-6 ए मार्केट से शराब दुकान नहीं हटाई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ