महतारी वंदन योजनाः कल से शुरू होगी ई-केवाईसी

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

महतारी वंदन योजनाः कल से शुरू होगी ई-केवाईसी

गरियाबंद | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत जिले में हितग्राहियों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी, जिसके दौरान लगभग 1 लाख 65 हजार लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवाईसी ग्राम पंचायत भवनों में तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी अनिवार्य है और इसके पूरा होने पर ही हितग्राहियों को आगामी किश्तों का नियमित भुगतान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम का पूरी तरह मेल होना जरूरी है। कई बार वर्तनी की छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण सत्यापन में समस्या आती है। ऐसे में हितग्राहियों को पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम का मिलान करना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन देकर जल्द सुधार कराना जरूरी होगा। ई-केवाईसी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ