धमतरी में पहली बार अंतर-महाविद्यालय यूथ फेस्ट-2026 का आयोजन किया गया, जो उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। यह 2 दिवसीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज में आयोजित हो रहा है। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर इसकी शुरुआत की, जिसमें 20 विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम शामिल थे। जिले के सभी 26 कॉलेजों के 5 हजार पंजीकृत विद्यार्थियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जहां युवाओं का उत्साह, जोश और जुनून झलक रहा था।
हालांकि, 42 डिग्री की भीषण गर्मी प्रतिभागियों के लिए चुनौती बनी रही। कई स्थानों पर पंडाल की व्यवस्था न होने के कारण, छात्रों को तेज धूप में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए वे स्कार्फ, रूमाल और दुपट्टों का सहारा लेते नजर आए
भोजन के लिए भी उन्हें धूप में लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा। कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। कुछ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ थीम पर शानदार नवाचार प्रस्तुत किए। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर का एक खूबसूरत मॉडल भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर आधारित मॉडल्स ने आकर्षण बढ़ाया।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें