धमतरी स्थित शासकीय बीसीएस पीजी कॉलेज में ढाई फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कॉलेज परिसर में सांप को देखकर छात्रों और स्टाफ में सनसनी फैल गई। सांप को सुरक्षित रूप से हटाकर पास की झाड़ियों में छोड़ दिया गया।
यह घटना कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय युवा फेस्ट के दौरान हुई। फेस्ट के अंतिम दिन छात्रों ने अचानक कॉलेज परिसर में सांप को देखा। जिस स्थान पर सांप निकला था, वह कॉलेज के मुख्य द्वार से अधिक दूर नहीं था।
कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर सांप को दूर हटाया
सांप को देखते ही छात्रों ने तुरंत कॉलेज स्टाफ को सूचित किया। मौके पर पहुंचे कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर सांप को हटाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने डंडे की सहायता से सांप को मुख्य क्षेत्र से दूर किया।
लगभग ढाई फीट लंबे इस सांप को कुछ ही मिनटों में सांप को देखते ही छात्रों ने तुरंत कॉलेज स्टाफ को सूचित किया। मौके पर पहुंचे कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर सांप को हटाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने डंडे की सहायता से सांप को मुख्य क्षेत्र से दूर किया।
लगभग ढाई फीट लंबे इस सांप को कुछ ही मिनटों में सफलतापूर्वक हटाकर पास की झाड़ियों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें