समर कैंप में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा मेहंदी और कबाड़ से जुगाड़ का प्रशिक्षण

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

समर कैंप में छात्राओं को मिला आत्मरक्षा मेहंदी और कबाड़ से जुगाड़ का प्रशिक्षण

न्यूज | मगरलोड

कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भैसमुंडी में छात्राओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने के उद्देश्य से व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। अधीक्षिका हितेश्वरी नेताम के निर्देशन में 10 अप्रैल से 16 मई तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को मेहंदी, आत्मरक्षा, सिलाई, योगा, पेंटिंग, डांस क्लास, कबाड़ से जुगाड़, हस्तकला, सुलेख, कुशन बनाना, बस्तर आर्ट, मंडला आर्ट, लिप्पन आर्ट, मधुबनी आर्ट, प्रयास कोचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों ने कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला विकास समिति अध्यक्ष कविता यादव, प्रशिक्षक, शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। समर कैंप में छात्राओं ने गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ