धमतरी के जंगल में भीषण आगः कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित, वन विभाग की तत्परता से बड़ा नुकसान टला

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

धमतरी के जंगल में भीषण आगः कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित, वन विभाग की तत्परता से बड़ा नुकसान टला

धमतरी जिले में भीषण आग लग गई। यह आग बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के करैहा और सारंगपुरी के जंगलों में फैली, जिससे कई एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। हालांकि, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कंपार्टमेंट नंबर 435 में हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते जंगल का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले जंगल से धुआं उठते देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

वन विभाग मामले की जांच कर रहा

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में तेज गर्मी और सूखी पत्तियों को आग के तेजी से फैलने का कारण माना जा रहा है। वन विभाग मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है। आग के कारण जंगल में मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ