लखनऊ की 2 मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने इमारत की जांच की। SIT में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। SIT यहां से बैगों में भरकर सबूत शवों का 7 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। शव घरवालों को सौंप दिए गए। पश्चिम बंगाल की अनामिका (30) का शव देखकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची मां बेहोश हो गईं।
जांच में पता चला है कि जिस इमारत में आग लगी, वह अवैध थी। 2016 में गिराने का आदेश हुआ था। बाद में आदेश निरस्त कर दिया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया-बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा।
बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। LDA के 6 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। 14 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
वहीं, मंगलवार शाम केजीएमयू पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार मदद नहीं करेगी, तो कौन करेगा? सरकार की जिम्मेदारी बनती है, पूरी मदद करे। मेरी मांग है, जो 50 हजार की नौकरी करता था, जब तक वह स्वस्थ नहीं होता उसे वेतन सरकार दे और इलाज का पूरा इंतजाम करे। जो मरने वाले बच्चे हैं, उनके परिवार को सरकार को एक करोड़ रुपए देने चाहिए।
इधर, अग्निकांड के बाद प्रदेश में कोचिंग-होटलों में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब तक 48 कोचिंग और 3 होटल सील कर दिए गए हैं। इनमें फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
इमारत में क्या-क्या होता था?
जिस इमारत में आग लगी थी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।
Tags
lakhnau
Bhai photo to real use kr aur nhi to black background wala use Kiya kr hr jgh AI mza nhi aata
जवाब देंहटाएं