गैलेक्सी स्कूल मगरलोड के 3 छात्रों का प्रयास आवासीय स्कूल में चयन

मगरलोड | गैलेक्सी सीनियर सेकंडरी स्कूल मगरलोड में 11वीं साइंस में पढ़ रहे 3 छात्र-छात्राओं का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। पूरब सिन्हा का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में 11वीं के लिए हुआ है। हेम वर्षा साहू का चयन भी प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में कक्षा 11 वीं के लिए हुआ है। नामिका पटेल का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर में कक्षा 11 वीं में हुआ है। चयन पर गैलेक्सी शिक्षण समिति के सचिव देवा साहू, पालक समिति के अध्यक्ष घनश्याम बिंझेकर, पार्षद चेतन बिंझेकर, प्राचार्य आरके निषाद, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों ने हर्ष जताया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने