कुरूद | एजे इंग्लिश स्कूल कुरूद की स्कूल बस के चालक पर चाकू से हमला करने के मामले में कुरूद पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कुरूद पुलिस ने बताया कि यह घटना 28 जुलाई की है। दोपहर 3.15 बजे स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।
इस बीच सुनीलम सिनेमा के पास शौचालय के सामने बाइक पर आए 2 लोगों ने बस रोकी। चालक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया। आरोपियों ने हथियार से हमला किया, जिससे चालक घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर रोहन साहू (21), निवासी मोंगरा, कुरूद, वर्तमान पता अमृत विहार कॉलोनी, कुरूद को गिरफ्तार किया गया। इस केस में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा गया।
Tags
kurud