जेल के सामने रील बनाने वाले 2 युवकों को पुलिस ने भेजा जेल

धमतरी | जिला जेल धमतरी के सामने सार्वजनिक जगह पर रील बनाने वाले 2 युवकों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कोतवाली टीआई राजेश जगत ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिला जेल के मुख्य गेट के पास 2 युवक मोबाइल से रील बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवकों को जेल क्षेत्र की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई।

वहां रील नहीं बनाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी दोनों युवक आम जगह पर लोगों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हुए रील बनाते मिले। इस पर पुलिस ने शेख आसिफ (20) निवासी महंत घासीदास वार्ड और जसवंत सिंह हीरा (23) निवासी सुंदरगंज वार्ड के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने