मौसम का हालः सरगुजा, गरियाबंद समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त के लिए प्रदेश के छह जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा और गरियाबंद में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक प्रभावी रहेंगी, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 8% कम रही, लेकिन कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी।
मानसून ट्रफ भी वर्तमान में गंगानगर, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, रांची और दीघा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तथा झारखंड के आसपास एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इनका असर छत्तीसगढ़ पर दिखाई देगा। पिछले 24 घंटों में लटोरी, बलरामपुर, बीजापुर, ओडगी, दौरा कोचली, प्रतापपुर, बेलतरा और पाली में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपालपटनम, मरवाही, रामचंद्रपुर, मुंगेली, कोटा और जगरगुंडा सहित कई स्थानों पर 40 मिमी तथा रतनपुर, तमनार, कुनकुरी, छाल, कुसमी, अंबिकापुर और भैरमगढ़ सहित अनेक इलाकों में 33 मिमी तक बारिश हुई।

रायपुर शहर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने, एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बादलों से घिरा टाटामारी...

केशकाल कोंडगांव जिले में केशकाल के प्रसिद्ध टाटामारी पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को पहाड़ियों और हरियाली के बीच उड़ते बादलों ने प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा दिखाया। उमड़े बादलों ने एक बार फिर बारिश की उम्मीद जगा दी।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 8% कम बारिश

प्रदेश में अब तक 611 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 660.8 मिमी की तुलना में 8% कम है। हालांकि मानसून की स्थिति समग्र रूप से सामान्य बनी हुई है, लेकिन जिलों के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 60% अधिक, जांजगीर-चांपा में 33%, बलौदाबाजार में 31%, महासमुंद में 29%, गरियाबंद में 20% और नारायणपुर में 44% अधिक बारिश हुई है। वहीं सरगुजा (-53%), जशपुर (-47%), बेमेतरा (-40%), कांकेर (-30%), कबीरधाम (-23%), सूरजपुर (-21%) और कोरिया (-20%) में अब भी वर्षा की उल्लेखनीय कमी बनी हुई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 60% अधिक, जांजगीर-चांपा में 33%, बलौदाबाजार में 31%, महासमुंद में 29%, गरियाबंद में 20% और नारायणपुर में 44% अधिक बारिश हुई है। वहीं सरगुजा (-53%), जशपुर (-47%), बेमेतरा (-40%), कांकेर (-30%), कबीरधाम (-23%), सूरजपुर (-21%) और कोरिया (-20%) में अब भी वर्षा की उल्लेखनीय कमी बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने