भैंसमुंडी में कांग्रेसियों की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

भैंसमुंडी में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर मौजूद रहे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का स्वागत-सम्मान किया गया।

मगरलोड ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, स्थानीय समस्याओं पर अपनी बात रखी। बीरेश ठाकुर ने कहा कि मगरलोड ब्लॉक में आजादी के समय से अब तक कई पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं। उनके विचारों, सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। तारिणी चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, खाद, बिजली जैसी समस्याएं दे रही है। जन-सुविधा देने में विफल रही है। आम लोगों की समस्याओं का समाधान जरूरी है। जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने के लिए संगठन को और सशक्त करना होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया। लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही। पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। अंबिका मरकाम ने कहा कि हर परिवार तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएंगे। जनसेवा पहली प्राथमिकता है।

कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनें। नियमित संगठनात्मक बैठकें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगी। जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क तक ले जाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। आगामी आंदोलनों में सभी ब्लॉकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में लकेश्वर साहू, डीहू साहू, राजेंद्र साहू, विनीत बाफना, रेखा साहू, स्मिता सिंह, रवि निर्वाण, मोहन चक्रधारी, गिरिश साहू, राजेश साहू, चांदन बाफना, कुसुम लता, हेमंत देवांगन, डाकुवर साहू, लीला राम, नेहरू साहू, दिलीप सोनी, यक्ष साहू, चेतन बिंझेकर, हिरवानी, तेजेश्वरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने