मुक्तिधाम का ताला तोड़कर केबल वायर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, छुरा पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

गरियाबंद जिले में छुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित मुक्तिधाम के कमरे का ताला तोड़कर करीब 500 फीट केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया केबल वायर और वारदात में इस्तेमाल लोहे की वस्तु बरामद की गई है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाना छुरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति ने वार्ड नंबर 10 स्थित मुक्तिधाम के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 5 नग बोर लाइन के करीब 500 फीट केबल वायर चोरी कर लिए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना छुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए कुछ केबल वायर को आग से जलाकर नष्ट कर दिया, जबकि कुछ वायर को अपने घर में सीढ़ी के नीचे छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का केबल वायर और घटना में प्रयुक्त लोहे की वस्तु गवाहों के समक्ष जब्त कर ली।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी मान्टू ध्रुव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे BNS की धारा 303(1), 331 (4) और 112 (1) के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मान्टू ध्रुव पिता गब्बर ध्रुव (30), निवासी पलौद, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर, स्थायी पता गादीकोट, छुरा, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है। मामले में फरार दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने