मगरलोड थान में छात्रा ने पुलिस जवाना को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी के छात्र-छात्राओं ने अनूठी पहल की। बच्चे मगरलोड पुलिस थाना पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों और जवानों को राखी बांधी।

विद्यार्थियों ने पुलिस जवानों को ‘Thank You' ग्रीटिंग कार्ड भी दिए। कार्ड में समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिसकर्मियों का आभार लिखा था। थाना प्रभारी मगरलोड प्रमोद अमलतास ने बच्चों को थाना घुमाया। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली बताई। अलग-अलग कक्ष दिखाए। पुलिस की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बच्चों ने रुचि से बातें समझीं। जवानों से संवाद किया।

स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने कहा, आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाना है। राष्ट्रीय सेवा के प्रति सम्मान बढ़ाना है। समाज की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों के प्रति कृतज्ञता विकसित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने