मगरलोड से पठार जाने वाली सड़क जर्जर, गड्डों से हादसे, मरम्मत की मांग

धमतरी | मगरलोड से पठार जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आने-जाने के दौरान साइकिल, बाइक, स्कूटी सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। इस कारण सड़क पूरी तरह उखड़ने लगी है। मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश में गड्ढे नजर नहीं आते। हादसे हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने