यशवंत राव मेघावाले कॉलेज मगरलोड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कॉलेज में एलबेंडाजोल बांटी

न्यूज |

मगरलोड

यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय में यशवंत राव मेघावाले रेडक्रॉस इकाई के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता और दवा वितरण कार्यक्रम हुआ। उद्देश्य विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में 19 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल दवा दी गई। विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण के कारण बताए गए।

स्वास्थ्य पर इसके असर की जानकारी दी गई। बचाव के उपाय समझाए गए। नियमित हाथ धोने पर जोर दिया गया। स्वच्छ और सुरक्षित भोजन करने की सलाह दी गई। स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के लिए कहा गया।

प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने कहा, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वच्छता की आदतों को रोजमर्रा का हिस्सा बनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी दिव्या देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ।

उन्होंने कहा, ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, निरूपा साहू, डॉ. रमा चंद्राकर मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। स्वस्थ विद्यार्थी-स्वस्थ समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने