CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पर 'छोटा ब्रेक', लेकिन IMD ने जारी किया इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अब मानसूनी गतिविधियों में कमी आ सकती है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल...

 तुर्की की संसद ने हजारों कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी देने वाले विधेयक को दी मंजूरी
 डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किया बच्चों के अलग-अलग वक्त पर टीके लगाने वाला आदेश
 US ने वेनेजुएला में जब्त किए प्रतिबंधित दो तेल टैंकरों को कबाड़ में बेचा
 कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, भूकंप में 132 लोगों की गई जान, 570 घायल
 सुप्रीम कोर्ट में TMC के फंड को लेकर आज होगी सुनवाई
 रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वालों की होगी पहचान
 मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026
 AISA युवाओं को एकजुट करने के लिए आज पटना में शुरू करेगा 'Gen Z राइजिंग' अभियान
 स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल
मुंगेर में थाना से गिट्टी लदा ट्रक गायब
मुंगेर में थाना से गिट्टी लदा ट्रक गायब, PTC और मुंशी निलंबित के साथ थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की सिफारिश
मुंगेर के मुफ्फसिल थाना से गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में PTC और मुंशी निलंबित किए गए हैं। थानाध्यक्ष के निलंबन की सिफारिश और खनन निरीक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई है।


मुंगेर में थाना से गिट्टी लदा ट्रक गायब ptc और मुंशी निलंबित के साथ थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की सिफारिश


मुंगेर (बिहार)। मुफ्फसिल थाना से गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही सामने आने पर मुफ्फसिल थाना के पीटीसी धनंजय कुमार और मुंशी अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा डीआइजी से की गई है। उनके स्थान पर राजेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तत्कालीन खनन निरीक्षक मु. अरमान पर कार्रवाई के लिए डीएम को अनुशंसा भेजी गई है।

बिना चालान जब्त हुआ था ट्रक, 11 लाख से ज्यादा का लगा था जुर्माना
एसपी ने बताया कि मुख्यालय डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि तीन जुलाई को खनन निरीक्षक ने बिना चालान के गिट्टी लदा ट्रक बीआर10जीडी-5005 जब्त कर थाना के सुपुर्द किया था। ट्रक पर 11 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जब्ती सूची और रिसीविंग की जानकारी पीटीसी व मुंशी ने थानाध्यक्ष को नहीं दी। 

ट्रक गायब होने पर भी अधिकारियों को नहीं दी सूचना, नए थानाध्यक्ष को 24 घंटे में योगदान का निर्देश
ट्रक गायब होने के बाद भी थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी। 10 जुलाई को खनन निरीक्षक को ट्रक गायब होने की जानकारी मिलने के बावजूद उन्होंने भी वरीय अधिकारियों को अवगत नहीं कराया। एसपी ने नए थानाध्यक्ष को 24 घंटे में योगदान का निर्देश दिया है। पुलिस गायब ट्रक की बरामदगी में जुटी है।

यह भी पढ़े: सावन शिवरात्रि पर शिवमय हुआ यूपी, काशी-अयोध्या से मेरठ तक मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब


संतकबीरनगर में सीएम योगी ने 684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
राज्य
संतकबीरनगर में सीएम योगी ने 684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीरनगर में 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया।

Aug 11, 2026 09:25 PM
सावन शिवरात्रि पर शिवमय हुआ यूपी, काशी-अयोध्या से मेरठ तक मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
राज्य
सावन शिवरात्रि पर शिवमय हुआ यूपी, काशी-अयोध्या से मेरठ तक मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन शिवरात्रि पर यूपी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी, अयोध्या, मेरठ समेत कई जिलों में जलाभिषेक और पूजा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही।

Aug 11, 2026 09:25 PM
मेरठ की नन्ही बहनों ने हरिद्वार से उठाई कांवड़, माता-पिता की लंबी उम्र के लिए किया जलाभिषेक
राज्य
मेरठ की नन्ही बहनों ने हरिद्वार से उठाई कांवड़, माता-पिता की लंबी उम्र के लिए किया जलाभिषेक
मेरठ में 6 साल की दो सगी बहनों ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर माता-पिता की लंबी उम्र के लिए जलाभिषेक किया। नन्ही बेटियों के इस अद्भुत हौसले और शिव भक्ति की हर कोई सराहना कर रहा है।

Aug 11, 2026 09:08 PM
कानपुर बनेगा बड़ा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, अडानी डिफेंस करेगी 2,000 करोड़ का निवेश
राज्य
कानपुर बनेगा बड़ा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, अडानी डिफेंस करेगी 2,000 करोड़ का निवेश
अडानी डिफेंस कानपुर यूनिट के विस्तार पर करीब 2,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इससे गोला-बारूद उत्पादन दोगुना करने और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Aug 11, 2026 09:07 PM
योगी सरकार में स्वच्छ ऊर्जा और निवेश को नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में आईबीईटी एक्सपो-2026 का शुभारंभ
राज्य
योगी सरकार में स्वच्छ ऊर्जा और निवेश को नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में आईबीईटी एक्सपो-2026 का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का शुभारंभ हुआ है। बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में यूपी को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पर 'छोटा ब्रेक', लेकिन IMD ने जारी किया इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अब मानसूनी गतिविधियों में कमी आ सकती है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल...
CG Weather Update Today (11 August 2026): छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, राज्य में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कुछ हद तक कमजोर पड़ गई हैं। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बारिश पूरी तरह थम जाएगी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

अगले 3 दिनों का वेदर रिपोर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 72 घंटों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन के समय कुछ जगहों पर धूप और छांव का खेल देखने को मिल सकता है, जिससे उमस थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन शाम या रात के वक्त गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। यह सुस्ती बस कुछ ही दिनों की है, क्योंकि तीन दिन बीतने के बाद मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ेगा और तेज बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

भले ही भारी बारिश का अनुमान न हो, लेकिन मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बादलों की तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर, जांजगीर-चांपा और कोरिया समेत कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम में आ रहे इस बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियों का हाथ है। इस समय मध्य प्रदेश और उससे सटे इलाकों के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का घेरा) बना हुआ है। इसके साथ ही मानसूनी ट्रफ लाइन भी मध्य भारत के मौसम को लगातार प्रभावित कर रही है। इन सिस्टम्स की वजह से छत्तीसगढ़ में नमी आ रही है, जिससे बारिश का माहौल तो बना रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है। भारी बारिश न होने के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जांजगीर-चांपा में पारा 32.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, पेंड्रा रोड में सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे रात के समय मौसम सुहावना बना रहा।

3 दिन बाद फिर करवट लेगा मानसून

मानसून की यह सुस्ती ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग का साफ कहना है कि अगले तीन दिनों का शांत दौर बीतने के बाद प्रदेश में बारिश का दायरा और तेजी दोनों फिर से बढ़ेंगे। नया मौसमी सिस्टम एक्टिव होते ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर लौटेगा। ऐसे में किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस राहत के समय का इस्तेमाल अपने जरूरी कामों को निपटाने के लिए कर लें।


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने