हरिभूमि न्यूज धमतरी बालोद से धमतरी आ रही यात्रियों से भरी बस ग्राम करहीभदर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गहरे खेत में गिरकर पलट गई। इस घटना में कंडक्टर की मौत हो गई है। बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह धमतरी रोडवेज की बस क्रमांक सीजी 04 जेसी 1253 बालोद से सवारी बिठाते हुए धमतरी आ रही थी। ग्राम करहीभदर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर लगभग 15 फीट गहरे खेत में जाकर पलट गई। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही गुरूर पुलिस भी मौके पर पहुंच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गई। इस घटना में लगभग 35 यात्रियों में से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बस के पलटने के बाद उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण एक व्यक्ति दब गया जिसे निकालने के लिए बस को काटना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर टाइमिंग कवर करने के चक्कर में हुआ हादसा बताया जा रहा है कि बस बालोद से निकलने में लगभग 15 मिनट लेट हो चुकी थी। अपनी टाइमिंग को कवर करने के चक्कर में चालक बस को अंधाधुंध दौड़ा रहा था। यह भी बताया गया कि चालक मोबाइल में बात करते हुए एक हाथ से स्टेयरिंग संभालते हुए बस को दौड़ा रहा था। आशंका है कि इसी लापरवाही के कारण बस करदीभदर पेट्रोल पंप के पास गहरे खेत में उतर पलट गई। निकाला गया जिसकी पहचान बस कंडक्टर ग्राम भोयना थाना अर्जुनी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए गुरूर अस्पताल भेज दिया। घटना में घायल 10 से 12 लोगों को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी घायलों को गुरूर अस्पताल भेज दिया गया।
अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को रवाना किया गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को गहरे खेत से खींचकर निकाला। गुरूर अस्पताल पहुंचे घायलों में कमल साहू पिता बिसम्भर साहू 75 वर्ष ग्राम बगदई निवासी की हालत को देख उसे जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया है।