नवभारत ब्यूरो। भिलाईनगर। कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में एक पुरानी बिल्डिंग के भीतर कथित रूप से चल रहे गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को दबिश दी। इस दौरान टीम ने गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है। जब्त सामग्री और दस्तावेजों को जांच के लिए रायपुर ले जाया गया है। >> शेष पेज 8 पर टैक्स चोरी और जीएसटी नियमों के पालन की भी जांच सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की यह कार्रवाई केवल गुटखा निर्माण तक सीमित नहीं है। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि गुटखा निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़े कारोबार में जीएसटी समेत अन्य कर संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। गोदाम में उपलब्ध दस्तावेजों, कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य सामग्री को भी खंगाला गया है। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी देखा गया कि तैयार माल का निर्माण और वितरण किस स्तर पर किया जा रहा था तथा कारोबार से जुड़े लेनदेन और दस्तावेजों में क्या स्थिति है।
कुम्हारी की गुटखा फैक्ट्री में सेंट्रल जीएसटी का छापा 3 गाड़ियों में पहुंची 12 सदस्यीय टीम, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त।
byThimmgarload.blogspot.com
-
0