चिट्टे की बड़ी खेप के साथ 3 गिरफ्तार 21.51 ग्राम हेरोइन बरामद, 3.65 लाख का मशरूका जब्त इन्वेन्चर स्कूल तिराहे पर ग्राहक तलाशते दबोचे गए आरोपी।


कुरूद। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने हेरोइन चिट्टा के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुरूद पुलिस ने इनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है। इसके साथ ही नगदी, दो बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 19 सितंबर की शाम करीब 6.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली थी कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अन्य सामान भी जब्त किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए बताई गई है।

घनसु सिन्हा 24 वर्ष, कलारपारा कुरूद, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ 24 वर्ष, नयापारा धमतरी तथा सूरज रजक 29 वर्ष, नयापारा, बजरंग चौक धमतरी शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज थाना कुरूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी भावना पाण्डेय के निर्देश पर, एएसपी डीसी पटेल एवं एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में कुरूद पुलिस द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने