धमतरी | जिले में लगातार बारिश से गंगरेल बांध लबालब होने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार सुबह बांध के 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। कुछ देर बाद एक गेट बंद कर दिया गया। अब सिर्फ एक गेट से पानी रुद्री बैराज में छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज का जलस्तर घटाने के लिए पहले केनाल से पानी छोड़ा गया था।
जलस्तर कम होने के बाद ही गंगरेल बांध से रुद्री बैराज में पानी छोड़ा गया। गंगरेल बांध में 96.17 प्रतिशत पानी भर गया है। रेडियल और पेनस्टाक गेट से 2100 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। गेट 2 से 500 क्यूसेक पानी बैराज में जा रहा है। मुरूमसिल्ली बांध में 98.98 प्रतिशत पानी है। यहां 1310 क्यूसेक आवक है। 1750 क्यूसेक जावक है।
दुधावा बांध में 83.63 प्रतिशत पानी भरा है। यहां 3458 क्यूसेक आवक है। 240 क्यूसेक जावक है। सोंदूर बांध में 69.25 प्रतिशत पानी है। आवक 167 क्यूसेक है। जावक 167 क्यूसेक है।