मगरलोड ब्लॉक के उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र, मोहंदी में रेंजर पंचराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ ने विदाई समारोह रखा। पंचराम साहू 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। वह 1985 में वनरक्षक पद पर सुकमा वनमंडल के गोलापल्ली रेंज में पदस्थ थे। इसके बाद जगरगुंडा में रहे। फिर महासमुंद वनमंडल में रहे। बाद में धमतरी वनमंडल के बिरगुड़ी रेंज में पदस्थ रहे।
वर्ष 2012 में वनपाल पद पर पदोन्नति हुई। इस दौरान धमतरी वनमंडल के बिरगुड़ी उत्पादन में रहे। सिंगपुर रेंज में भी पदस्थ रहे। वर्ष 2017 में उप वन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नति हुई। इस दौरान जिला लघु वनोपज संघ, धमतरी में पदस्थ रहे। इसके बाद नगरी, मोंगरागहन, उत्तर सिंगपुर, सिंगपुर, बिरगुड़ी क्षेत्र में पदस्थ रहकर नौकरी की।
वर्ष 2023 में वन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नति हुई। इस दौरान धमतरी वनमंडल में परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी उत्पादन रहे। परिक्षेत्र अधिकारी उत्पादन, सिंगपुर भी रहे। परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र, मोहंदी में पदस्थ रहते सेवानिवृत्त हुए। उन्हें गुलदस्ता, गमछा, श्रीफल, साल, स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य रोहित यादव, डॉ. हरि विनायक सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, नव पदस्थ रेंजर आकांक्षा बोरकर, डिप्टी रेंजर डीएस साहू, प्रेमलाल लहरे, मुकुंद राव वाहने, वनरक्षक गौतम निषाद, रोहित तिवारी, मनोज गायकवाड़, हरीश दुबे, पारसनाथ श्रीमाली, कुलेश्वर कंवर, लोकेश सिन्हा, सोहन लाल साहू, मुकेश निषाद, टेमन सिन्हा, यशवंत निषाद, तुलेश साहू आदि मौजूद रहे।
Tags
magarlod chhatisgarh