भास्कर न्यूज | मगरलोड प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कपालफोड़ी की साधारण वार्षिक आमसभा शनिवार सुबह 10 बजे कार्यालय भवन कपालफोड़ी में हुई। शुरुआत मंचस्थ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। भारत माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना हुई। सभा के सभापति टीकम लाल साहू गाडाडीह रहे। समिति प्रबंधक तेजेश्वर साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। पिछली आमसभा की बैठक का वार्षिक लेखा-जोखा रखा गया। आगामी बजट पर विचार-विमर्श हुआ। समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्यामलाल साहू ने मगरलोड। सहकारी समिति के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे, जिन्हें सालभर चली गतिविधियों की जानकारी दी। सहकार से समृद्धि के तहत समिति में संचालित 98 सेंटर की जानकारी दी। माइको एटीएम की सुविधा बताई। इफको एमली की कीटनाशक दवा के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। आमसभा में मौजूद किसानों ने ऋण वितरण, खाद वितरण, दवा वितरण, दूसरी सुविधाओं से हो रहे लाभ के लिए समिति और स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम में टीकम साह, श्यामलाल साहू, जीवराखन साहू, शंभूराम साहू, तेजेश्वर साहू, छबिलाल, चोवाराम साहू, खेमलाल साहू, पंच अमरीश कुमार साहू, नारद राम साहू, थानेश्वर साहू, सेवाराम साहू, चंद्रहास साहू, पुनीत राम साह, ईश्वर, होमलाल, देवदास, ओम प्रकाश साहू, दुखराम साहू, राजूराम साहू, दुखूराम निषाद, कुलेश्वरी साहू, निरंजन नेताम, जागेश्वर कंवर, तारासिंग कंवर, दाऊराम निषाद, शेमलाला, अर्जुन राम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
दैनिक भास्कर -- धमतरी भास्कर -- सहकारी समिति की आमसभा व्यवस्थाओं को सराहा, 98 सेंटर्स की जानकारी दी कपालफोड़ी में अब माइक्रो एटीएम से पैसे
byThimmgarload.blogspot.com
-
0