भूपेश-गौरव के काफिले पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त असम के नगांव की घटना प्रचार के दौरान हुई घटना कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, थाने पहुंचे नेता, एआईसीसी सचिव मनोज चौहान के घायल होने का दावा ।


नवभारत कार्यालय। गुवाहाटी। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव से सियासी माहौल गरमा गया। सामगुड़ी के लरीमुख इलाके में बरमा के पास हुई घटना में कांग्रेस ने कई वाहनों के शीशे टूटने और एआईसीसी सचिव मनोज चौहान के घायल होने का दावा किया है। पार्टी के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी, मनोज चौहान, प्रत्याशी शिवामणि बोरा और सांसद रकीबुल हुसैन कार्यकर्ता सभा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान काफिले पर लोहे की छड़ों, पत्थरों और ईंटों से हमला किया गया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भूपेश बोले भाजपा हार के डर से हिंसा पर उतरी असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने घटना के लिए भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए हिंसा का सहारा ले रही है। बघेल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर चार पत्थर फेंके और मनोज चौहान की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने प्रद्युत बरदलै के सांसद पद से इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले को भी निशाने पर लिया और इसे कथित साजिश का हिस्सा बताया। बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोटों के बंटवारे के लिए बदरुद्दीन अजमल को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि हिंसा के जरिए कांग्रेस को प्रचार से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। 11 बजे नगांव थाने पहुंच गई है। कांग्रेस के अनुसार, हमले में वाजेद अली चौधरी, विधायक तांजिल हुसैन और प्रत्याशी शिवामणि बोरा के वाहनों को नुकसान पहुंचा। पार्टी ने मनोज चौहान के घायल होने की भी जानकारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने