धमतरी। मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीन आरोपियों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से लाठी-डंडों और छाता से मारपीट कर दी। घटना में परिवार के एक सदस्य के सिर में चोट आई। मामले में करेलीबड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे 46 वर्ष ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8.30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने के विवाद ने लिया हिंसक रूप ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली- गलौज शुरू कर दी। इसके बाद प्रार्थी, उसके पुत्रों और पत्नी के साथ लाठी-डंडों तथा छाता से मारपीट की गई। हमले में नारद लहरे के सिर में चोट आई। घटना की शिकायत पर थाना मगरलोड की चौकी करेलीबड़ी में धारा 296, 115(2), 351 (2), 331 (6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की और आरोपी पूरन महिलांगे 29 वर्ष पिता दाऊ लाल महिलांगे, टोमन महिलांगे 24 वर्ष पिता दाऊ लाल महिलांगे, दाऊ लाल महिलांगे 60 वर्ष पिता स्व. भाऊ राम महिलांगे धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 4 चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी निवासी को गिरफ्तार किया गया।
घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
byThimmgarload.blogspot.com
-
0