कन्या उच्चतर विद्यालय मगरलोड में हुए विविध कार्यक्रम


मगरलोड। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार की पिछले 25 वर्षों की देश की विकास की गाथा एवं आगामी 25 वर्षों के सपनों का भारत पर विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में चंद्रयान द्वितीय का प्रक्षेपण, नारी सशक्तिकरण, नया कश्मीर, नक्सलवाद, समुद्र मंथन, सैनिकों का शौर्य, महतारी वंदन, आदि का आकर्षक रंगोली बनाया गया। इसी प्रकार ड्राइंग शीट में चित्रों के माध्यम से छात्र छात्राओं के द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं छात्र-छात्राओं द्वारा ड्राइंग शीट में चित्रांकन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं का छात्र योगेश प्रथम, रूपाली एवं गिरजा द्वितीय स्थान को प्राप्त किया। इसी प्रकार से मेरे सपनों का भारत 47, नक्शा मुक्त भारत, नारी सशक्तिकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 12वीं कला की छात्रा पूर्णिमा प्रथम एवं 12वीं विज्ञान की छात्रा काजल द्वितीय स्थान को प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम प्राचार्य पनेश सेन के मार्गदर्शन, दामिनी ध्रुव व्याख्याता भौतिक एवं भारती मरकाम व्याख्याता रसायन के सहयोग के द्वारा संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने