विद्यार्थियों ने स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा।


रंगोली, निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग, भारत का गौरव बढ़ाने का लिया संकल्प।

मगरलोड। शासकीय उमावि करेली बड़ी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली, निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू रहे, अध्यक्षता प्राचार्य कोमल सिंह साहू ने की। शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, लेखराम निषाद, भारत साहू सीएमओ, पूरन साहू, मनीष बघेल, प्रदीप साहू, सुखीराम साहू एवं गोविंद राम साहू विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्रधान पाठक खेमलाल साहू, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक डिगेश्वर सिंडे, उप प्राचार्य सुशील कुमार साहू, रुक्मणी बंछोर, दुर्गा सिन्हा, गीतेश्वर सिंह साहू, यामिनी, अवध राम साहू, गायकवाड़, बृजेश कुमार देवांगन, हर्षल चंद्राकर, चंद्रप्रकाश साहू, चंद्रा साहू, रामकली देवांगन मंजू सारथी, हेमलता साहू, कमलेश्वरी सोनकर आदि उपस्थित रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की प्रियंका ने प्रथम, हेमलता ने द्वितीय, तेजस्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में कुमकुम ने पर्षिक प्रका प्रथम, भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में हेमलता एवं तुलसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सरोज भारतीय ने प्रथम, डाली साहू ने द्वितीय तथा प्रियंका साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिलौटी स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुईं धमतरी। संकल्प सेवा अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र छात्राओं ने विकसित भारत 2047 स्वच्छ भारत, नशा मुक्त भारत, नक्सल मुक्त भारत, डिजिटल इंडिया विषयों पर रंगों के माध्यम से अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। भाषण प्रतियोगिता में नए कश्मीर, धारा 370, नशा मुक्त भारत पर अपने विचार रखे। चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका साहू प्रथम व सेजल साहू द्वितीय रही तथा भाषण प्रतियोगिता में मानसी भारती प्रथम व रानिका साहू द्वितीय रही। विद्यालय के प्राचार्य एम के ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी बी पदमा राजेश, एके यादव, जेएन सोनवानी, एसके जैन, एसके ध्रुव, सीपी साहू, एचआर साहू, वायके सेन, आर पोर्ते, एनके साहू, एचके साहू, रानी साहू, आकाश साहू, यशोदा साहू, चित्ररेखा यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने