रायपुर में एक आदतन बदमाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर धरसींवा पुलिस को खुली चुनौती दी है। धरसींवा थाना क्षेत्र के साकरा में रहने वाले लोकनाथ उर्फ बिल्ला ने तीन अलग-अलग वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें वह पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।
चाकू से वार और जान से मारने की धमकी
वीडियो में लोकनाथ उर्फ बिल्ला कहता है कि वह चाकू से इतने वार करेगा कि डॉक्टर भी समझ नहीं पाएगा कि इलाज कहां से शुरू करे। इसके अलावा वह वर्दी को लेकर भी धमकी देता है। वीडियो में वह वर्दी में ही वर्दी पहना देने जैसी बात कहता सुनाई दे रहा है।
बदमाश वीडियो में वर्दी के बिना मिलने पर जान से मारने की धमकी देने और कट्टा दिखाने की बात भी कह रहा है। तीनों वीडियो में पुलिस को सीधे चुनौती देने का अंदाज नजर आ रहा है।
Tags
raipur chhattisgarh