श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पलटा


धमतरी ।

श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी वाहन पलटने से हड़कंप मच गया था। हादसे में करीब एक दर्जन से अ धिक लोग घायल हुए है, जिनमें महिला, बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि सोमवार की दोपहर यह गंभीर हादसा रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव आईटीआई कॉलेज के पास हुआ था। बताया गया कि बालोद जिले के ग्राम बोहारा के एक परिवार के साथ करीब 30-35 लोग गंगरेल स्थित मंदिर दर्शन करने आये थे, बताया जा रहा है। 

सभी श्रद्धालु एक छोटा हाथी वाहन में सवार थे, इस दौरान जब वह दर्शन के बाद लौट रहे थे तब अचानक भटगांव आईटीआई कॉलेज के पास उनकी वाहन पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। जिसके पश्चात राहगीरों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एंबुलेंस सेवा समिति के शिवा प्रधान समेत साथियों की मदद से घायलों की मदद की गई और उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने