गुरुकुल महाविद्यालय में नए मतदाता का नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर का आयोजन
गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड जिला धमतरी प्राचार्य श्रीरामनारायण निर्मलकर के निर्देशन में स्वीप प्रभारी एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल सुमित पटेल के साथ कैंपस एंबेसडर विमल,मोना के साथ मिलकर निर्वाचन साक्षरता क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से आज दिनांक 15 /10/2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया और स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय की NSS इकाई के द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई किया गया, जिसमें NSS प्रभारी श्री ओमप्रकाश साहू एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक विष्णु दास मानिकपुरी, सुरेंद्र निषाद, भूपेंद्र साहू, ईशा साहू हर्षित साहू पवनी साहू नंदकुमार तारक उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरणा दिए और स्वच्छता अभियान के लिये जागरूक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
.webp)