जीजामगांव कालेज में नवीन मतदाता पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

जीजामगांव कालेज में नवीन मतदाता पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन 

स्थानीय - दाऊ कल्याण सिंह सोनवानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जी जामगांव जिला धमतरी में प्राचार्य डॉ चोवाराम यदु के निर्देशन में स्वीप प्रभारी एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल खिलेश्वर कुमार साहू , सदस्य योगेश कुमार साहू, ऋतुराज साहू, अनिल जांगडे, लीना बैस, तारणी साहू, ठकेश साहू आदि प्राध्यापकों के सहयोग एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के सभी सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दिनांक 15/10/2026 को विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के पात्र 15 छात्रों ने उपस्थित होकर नवीन मतदाता पंजीयन फार्म भरे। जिसमे पलक साहू, डिम्पल साहू , खुशबू साहू, डाली पटेल, कीर्ति साहू, खिलेन्द्र कुमार साहू , देवकुमार पाल, हीना पाल, निशा , टिकेश्वरी, गायत्री पटेल, खोमेश्वरी पटेल, धारणी नेताम, झरना रानी सिन्हा एवं शेखर सहित अन्य छात्रों ने नवीन मतदाता पंजीयन फार्म भरे। वहीं ग्रामीण धनेश्वर पटेल का आनलाइन त्रुटि सुधार हेतु आवेदन किया गया। उक्त आयोजन में महाविद्यालय के पात्र मतदाताओं के साथ साथ जीजामगांव के ग्रामीण जनता को भी लाभ मिला।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने