रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेन को मिली मंजूरी


नवभारत ब्यूरो । धमतरी।

जिले के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खुशखबरी है। रायपुर से कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी मिल गई है। अब इनके परिचालन की तारीख और समय तय होने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिनों के भीतर इस संबंध में निर्णय हो सकता है। इससे धमतरी तक रेल सेवा पहुंचने की उम्मीद भी मजबूत हुई है। चार दशक से अधिक समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे जिलेवासियों के लिए यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर रायपुर से कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेन तथा रावघाट के लिए एक ट्रेन को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है। पत्र में नए मार्ग पर संचालित होने वाली मेमू ट्रेनों के नंबर का भी उल्लेख किया गया है। रेलवे मंडल स्तर पर भी परिचालन शुरू करने को लेकर पत्राचार किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें रेलवे के अंतिम निर्णय और ट्रेन के शुभारंभपर टिकी हैं। धमतरी-रायपुर ब्रॉडगेज रेल परियोजना के तहत रेल सेवा को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। करीब 544 करोड़ रुपये की इस परियोजना के अंतर्गत केंद्री, अभनपुर और राजिम स्टेशन का काम पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों में मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू हो चुका है। अब कुरूद स्टेशन का काम भी हाल ही में पूरा हुआ है। शुरुआती ट्रायल के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसे सुधारने

कुरूद

KURUD

कुरूद KURUD

धमतरी तक रेल विस्तार पर टिकी लोगो की नजर

के बाद दोबारा ट्रायल किया गया, यह ट्रायल सफल रहा। सुरक्षा टीम के निरीक्षण और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे ने कुरूद तक मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। अब परिचालन की औपचारिक घोषणा का इंतजार है। 12 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा प्रस्तावित था।

कुरूद तक रेल सेवा पहुंचने की खबर से धमतरी जिले में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन धमतरी तक भी पहुंचेगी। धमतरी में टर्मिनल स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में बताया जा रहा है। यहां रेल पटरी बिछाने, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, विद्युत पोल और केबल लगाने जैसे प्रमुख काम पूरे हो चुके हैं। वहीं गोदाम, कर्मचारी आवास, पानी की टंकी सहित अन्य जरूरी कार्य अभी जारी हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद धमतरी में नियमित रेल परिचालन का रास्ता और आसान हो जाएगा। धमतरी में रेल सेवा जब शुरू होगी तो पहले चरण में कुरूद तक चलने वाली मेमू ट्रेन का फेरा धमतरी तक बढ़ाया जाएगा, फिर धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों की सौगात दी जाएगी।

इस दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट रेल सेवा के साथ रायपुर-कुरूद रेल सेवा का शुभारंभ किए जाने की तैयारी थी। हालांकि किसी कारणवश उनका दौरा टल गया, जिससे रेल सेवा शुरू होने का इंतजार और बढ़ गया। अब सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री से दोबारा समय लेने की प्रक्रिया चल रही है।

धमतरी जिले में रेल की दस्तक साबित होगी उम्मीद की नई किरण

भौगोलिक रूप से राजधानी के करीब होने से कुरूद में रेल सेवा पहले शुरू हो रही, फिर जल्द ही यह दस्तक धमतरी में होगी जो कि विकास को पटरी पर दौड़ने वाली उम्मीद की नई किरण है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि आगामी दो से तीन माह में रेल सेवा का विस्तार धमतरी तक किए जाने की संभावना है। ऐसे में रायपुर से कुरूद के बीच मेमू ट्रेन के परिचालन को मिली मंजूरी को धमतरी तक रेल सेवा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब जिलेवासियों को उस दिन का इंतजार है, जब धमतरी स्टेशन से भी यात्री ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे।

धमतरी जिले के व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी तक रेल सेवा शुरू होने से जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों तक आवागमन के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर लोगों को सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ हो सकता है। इसके अलावा उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलने, माल परिवहन की संभावनाएं बढ़ने, व्यापार का विस्तार होने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। रेल संपर्क मजबूत होने से धमतरी की राजधानी रायपुर से आवाजाही भी अधिक सुगम हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने