सिरी। ग्राम सिवनीकला निवासी 10 वर्षीय बच्चे की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 7 नवंबर शनिवार को लगभग 12 बजे ग्राम चिंवरी के गज्जू पटेल के घर में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश मेहर के 10 वर्षीय छोटे पुत्र आशीष मेहर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिवाली त्योहार की तैयारी को लेकर सिवनीकला निवासी प्रकाश पटेल और किशन पटेल अपने ई रिक्शा में केला की खरीदारी करने के लिए सुबह से ही लालपुर रायपुर मार्केट निकल गए थे। उन्हीं के साथ सिवनीकला निवासी नरेश मेहर के बड़े पुत्र कमलेश मेहर लगभग 14 वर्ष और छोटे पुत्र आशीष मेहर लगभग 10 वर्ष भी ई रिक्शा में बैठकर चले गए। सामान की खरीदारी करने के बाद वह लगभग 12 बजे घर आ रहे थे। इसी दौरान निवास स्थान से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चिंवरी के गज्जू पटेल के घर के पास ई रिक्शा का चार्ज खत्म हो गया। और चार्ज करने के लिए उनके घर रुके। जहां पर 14 वर्षीय कमलेश मेहर ने गाड़ी को चार्ज पर लगाया। लेकिन वहीं पर खेलते हुए 10 वर्षीय आशीष मेहर चार्ज होते हुए गाड़ी को हाथ से पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया। मौके पर वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे देखते हुए निजी वाहन से नयापारा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे लगभग 1 बजे मृत घोषित कर दिया। पश्चात 3 बजे के आसपास उस बच्चे के शव को एंबुलेंस के माध्यम से घर लाया गया। पूरे गांव परिवार में त्यौहार की खुशी मातम में बदल गया। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा कुरूद पुलिस को घटना की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कर दिया गया था।
करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
byThimmgarload.blogspot.com
-
0