युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा


धमतरी। करंट लगने के बाद दो मंजिला छत से गिरकर घायल हुए युवक की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने शहर के एक अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के पसीने मामला शांत कराने में छूट गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के टिकरापारा वार्ड में रहने वाला बिजली मिस्त्री दाऊलाल नेताम 28 वर्ष लक्ष्मी पूजा के दिन रामसागर पारा में एक मकान में झालर लगाने गया हुआ था तभी बिजली का करंट लगने से वह दो मंजिला छत से नीचे गिर गया, सिर व सीने में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल दाऊलाल को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल में धावा बोल दिया और जमकर हंगामा मचाया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन पुलिस के सामने भी हंगामा चलता रहा। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हो पाया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने