नया रायपुर के आसमान में वायुसेना दिखा रही दम:8 हजार फीट की ऊंचाई से उतरे कमांडो, 5 हेलिकॉप्टर बनाएंगे दिल की आकृति

 

नया रायपुर के आसमान में वायुसेना दिखा रही दम:8 हजार फीट की ऊंचाई से उतरे कमांडो, 5 हेलिकॉप्टर बनाएंगे दिल की आकृति

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज भारतीय वायुसेना का एयर शो हो रहा है। जवान 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए उतरे। आकाशगंगा टीम के 8 जवानों ने C-295 विमान से छलांग लगाई।

इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रदर्शन किया। वहीं, सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर आसमान में दिल समेत अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

देखिए ये तस्वीरें-



वायुसेना की 3 टीमें आसमान में दिखाएंगी दम।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने