बिलासपुर में लड़कियों के बीच सड़क पर मारपीट:एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ मारे और लात-घूंसे भी चलाए; बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल

 

बिलासपुर में लड़कियों के बीच सड़क पर मारपीट:एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ मारे और लात-घूंसे भी चलाए; बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल

बिलासपुर में युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो बहतराई इलाके का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा अशोक नगर के अटल आवास का है। दोनों घटनाओं में युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। फिलहाल मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

इससे करीब एक महीने पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप यह भी था कि मारपीट में शामिल एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वीडियो लगाकर लिखा था- 'कैसा लगा'।

हालांकि युवती की पिटाई करने वाली 3 लड़कियों ने माफी मांगी। पुलिस ने थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई थी। साथ ही, उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी थी।


पहला वीडियो: बहतराई में सड़क पर भिड़ीं युवतियां

पहला वीडियो बहतराई इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवतियां किसी बात को लेकर आपस में बहस करती नजर आ रही हैं। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

इसके बाद युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचने लगीं और थप्पड़ व लात-घूंसे मारने लगीं। सड़क पर मारपीट होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

दूसरा वीडियो: अशोक नगर के अटल आवास में भी मारपीट

वहीं, दूसरा वीडियो अशोक नगर स्थित अटल आवास का बताया जा रहा है। यहां भी युवतियों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई। दोनों वीडियो सामने आने के बाद शहर में इस घटना की चर्चा हो रही है।

पुलिस कर रही वीडियो के आधार पर पहचान

फिलहाल दोनों मामलों में किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल और मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान करने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने